---Advertisement---

Voter ID Card Correction 2026: नाम, फोटो, जन्मतिथि, मोबाइल, पता और अन्य Details ऐसे करें Update

By mygovassist.in

Published on:

---Advertisement---

अगर आपका Voter ID Card में नाम, फोटो, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या किसी दूसरी जानकारी में गलती है तो आपको उसे सही करने के लिए हमेशा सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। Election Commission of India के Voter Service Portal के माध्यम से कई Voter रिलेटेड सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

Voter ID Card में किसी मौजूदा जानकारी को सुधारने, पता बदलने या जरूरत पड़ने पर रिप्लेसमेंट के लिए Form 8 का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए Correction, Residence Shifting, Replacement, EPIC और PWD Marking जैसे काम किए जाते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि Voter ID Card में नाम, फोटो, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पता कैसे अपडेट करें, कौन सा फॉर्म लगेगा और आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें।

Voter ID Card Correction 2026: Overview

विवरण (Details)जानकारी (Information)
लेख का नामVoter ID Card Correction 2026: नाम, फोटो, जन्मतिथि, मोबाइल, पता और अन्य Details ऐसे करें Update
विभाग का नामElection Commission of India (ECI)
हेल्पलाइन नंबर1950
आवेदन का माध्यमOnline / Offline
आधिकारिक वेबसाइटeci.gov.in

Voter ID Card में किन Details को अपडेट कर सकते हैं?

अगर Electoral Roll में आपकी जानकारी गलत है, तो Form 8 के माध्यम से Correction के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसमें जरूरत के अनुसार निम्नलिखित जानकारियों को सुधारा जा सकता है:

  • नाम (Name)
  • लिंग (Gender)
  • जन्मतिथि / आयु (Date of Birth / Age)
  • संबंधी का नाम (Relative’s Name)
  • पता (Address)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • फोटोग्राफ (Photograph)

ध्यान दें: इन जानकारियों को सुधारने के लिए संबंधित दस्तावेज (Supporting Documents) अपलोड करना अनिवार्य होता है।

Voter ID Card Correction Online कैसे करें?

घर बैठे Voter ID Card की जानकारी सुधारने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले Election Commission of India के Voters’ Service Portal (voters.eci.gov.in) पर जाएं।
  2. पोर्टल पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या EPIC नंबर की मदद से लॉगिन करें। (नया यूजर होने पर पहले अकाउंट बनाना होगा)।
  3. Login करने के बाद ‘Correction of Entries / Form 8’ वाले ऑप्शन पर जाएं।
  4. Form 8 में आपको यह बताना होगा कि आप किस तरह का आवेदन करना चाहते हैं। इसमें Correction, Residence Shifting, Replacement, EPIC और PWD Marking के विकल्प मिलते हैं।
  5. यदि आपकी जानकारी गलत है, तो ‘Correction of Entries in Existing Electoral Roll’ वाला विकल्प चुनें और जिस जानकारी में गलती है (जैसे- नाम, आयु, फोटो या मोबाइल नंबर) उसे सिलेक्ट करें।
  6. सही जानकारी दर्ज करने के बाद, मांगे गए जरूरी Supporting Documents (सही और साफ कॉपी) अपलोड करें।
  7. एक बार सभी जानकारी ध्यान से चेक करने के बाद अपना एप्लीकेशन Submit कर दें। सबमिट करने के बाद मिलने वाले Reference / Application Number को सुरक्षित रख लें, ताकि बाद में स्टेटस चेक करने में मदद मिल सके।

Voter ID Card में Address कैसे Change करें?

अगर आप किसी दूसरे पते पर शिफ्ट हो गए हैं, तो Form 8 के माध्यम से Shifting of Residence के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आपको नए Ordinary Residence का पूरा पता भरना होगा और वैध एड्रेस प्रूफ (Address Proof) अपलोड करना होगा। इसके बाद आपका Electoral Roll रिकॉर्ड नए पते के अनुसार अपडेट कर दिया जाता है।

Voter ID Card Correction का Status कैसे Check करें?

ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद उसका स्टेटस भी आसानी से पोर्टल से चेक किया जा सकता है। ECI के Voters Service Portal पर Track Application Status की सुविधा मिलती है:

  1. Voters Service Portal खोलें।
  2. Track Application Status ऑप्शन चुनें।
  3. अपना Application / Reference Number दर्ज करें।
  4. जरूरी डिटेल्स भरकर अपना स्टेटस चेक करें।

Voter ID Card Correction के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • मौजूदा मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card)
  • पासपोर्ट (Passport)
  • एड्रेस प्रूफ (बिजली का बिल, पानी का बिल, गैस कनेक्शन या अन्य वैध दस्तावेज)
  • जन्मतिथि प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट या बर्थ सर्टिफिकेट

Voter ID Card Correction 2026: Important Links

विवरण (Details)आधिकारिक लिंक (Links)
Voter ID Correction ApplyClick Here
Official Voter’s Service PortalClick Here
ECI Voter Services InformationClick Here
Form 8 Guidelines / InfoClick Here
Voter ID Card Correction 2026
---Advertisement---

Related Post

NTPC Special Recruitment Drive (Advt No. 13/26) Recruitment 2026

National Thermal Power Corporation (NTPC) has released an official notification for Special Recruitment Drive for SC, ST, and OBC candidates for various managerial and engineering posts. Interested candidates ...

KEA Land Surveyor Provisional Result 2026 Released; Objection Window Closes Soon

BENGALURU — The Karnataka Examinations Authority (KEA) has officially released the provisional results and marks for the competitive examination for Land Surveyor (Bhoomapakaru) posts under the Residual Parent ...

Is Today a Bank Holiday?

Check Bank Open/Close Today, Tomorrow & Saturday Schedule Are banks open today? As per the Reserve Bank of India (RBI) holiday calendar, commercial banks, public sector banks (including ...

Odisha NEET UG 2026 3rd Round Counselling: Reporting and Admission Schedule Announced

The Joint Entrance Examination (JEE) Board, Odisha, has officially released the detailed schedule and guidelines for the 3rd and final round of NEET UG 2026 counselling for MBBS ...

Leave a Comment